ऑल इज वेल’; अपर्णा यादव के साथ संबंधों पर अब बोले प्रतीक यादव, पहले की थी तलाक की घोषणा

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपर्णा यादव के साथ तलाक की घोषणा कर हलचल मचाने वाले प्रतीक यादव ने अब सबकुछ ठीक होने की बात कही है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पत्नी के साथ अपने संबंधों के बेहतर होने की बात कही। प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा है, ऑल इज वेल। अब सबकुछ ठीक हो गया है। दरअसल, प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अपर्णा यादव के साथ संबंध खत्म करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मामला गरमा गया। इसको लेकर बहस तेज हो गई। अब उन्होंने इस मामले में नया पोस्ट किया है।
नए पोस्ट में क्या?
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा है कि ऑल इज वेल। चैंपियन वे होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का एक परिवार हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को भी टैग किया है। हालांकि, पिछली बार जब प्रतीक ने अपर्णा के साथ तलाक की घोषणा वाले पोस्ट किए थे, उसमें वे अपर्णा को टैग नहीं करते दिखे थे।
प्रतीक ने पोस्ट के साथ शेयर किया गाना
प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी और अपर्णा यादव की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों प्रेम में डूबे दिख रहे हैं। हालांकि, यह तस्वीर काफी पुरानी है। इसके साथ उन्होंने गाना ‘Untill I Found You’ को ऐड किया है। दरअसल, यह गाना ही एक कहानी कहता है। इस गाने के बोल इस अर्थ को बताते हैं कि मैं अंधेरे से निकल कर आया हूं और फिर से प्रेम को पा रहा हूं।
दो पोस्ट में की थी तलाक की घोषणा
प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अपर्णा यादव के साथ तलाक की घोषणा की थी। एक पोस्ट में वे अपर्णा यादव को फैमिली डेस्ट्रॉयर कहते दिखे थे। वहीं, दूसरी पोस्ट में परिवार से अलग करने के लिए उन्होंने अपर्णा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने माता, पिता और भाई से संबंधों को तोड़ने वाली करार दिया। अपर्णा को केवल अपनी चिंता करने वाली और खुद के विकास के लिए काम करने वाली करार दिया। इसके साथ ही संबंध तोड़ने का ऐलान किया।

प्रतीक की ओर से तलाक की घोषणा के बाद अपर्णा यादव ने इस प्रकार की बात नहीं होने वाला बयान दिया। उनके इंस्टाग्राम आईडी के हैक होने तक की बात कही गई। हालांकि, अब इस मामले में प्रतीक यादव का बयान आया है। साथ ही, पुरानी पोस्ट को अब तक हटाया नहीं गया है। इससे दोनों के बीच सबकुछ सुलझने की बात कही जा रही है

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More