बुलंदशहर में डिलिवरी करा रही थी डॉक्‍टर, नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई, FIR दर्ज

राष्ट्रीय जजमेंट

बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डिलीवरी के दौरान बच्चों की गर्दन धड़ से अलग हो गया। इसके बाद डरी हुई डॉक्‍टर और आशा ने मामले को छिपाने की कोशिश की। इसके बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने डॉक्‍टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। डिलीवरी के दौरान जटिल स्थिति उत्पन्न होने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से प्रसव कराने के कारण यह हादसा हुआ।
डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। नवजात की गर्दन महिला के गर्भाशय में ही रह गई। बाकी हिस्सा बाहर आ गया। डिलीवरी के दौरान नवजात को गर्भ से बाहर निकालते समय यह घटना हुई थी। डॉक्‍टर और आशा नवजात को बोरे में पैक कर फेंकना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने पुलिस बुला ली।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आशा वर्कर और झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल जच्चा महिला की हालत नाजुक है। महिला का इलाज हायर मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

उधर इस मामले में सीओ प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि परिवार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीर से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More