पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा नामंजूर, निलंबित, विभागीय जांच शुरू

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में सोमवार को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया, तो मंगलवार को अयोध्या में तैनात राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों से आहत होकर त्याग पत्र दे दिया।
हालांकि, शासन ने दोनों अधिकारियों में से किसी का भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए कमिश्नर बरेली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि तक पीसीएस अफसर को जिलाधिकारी कार्यालय शामली से संबद्ध कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें आरोप पत्र दिया जाएगा।
सर्विस कंडक्ट रूल्स की अनदेखी के चलते कार्रवाई
नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली की अनदेखी की। इसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। नियुक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी पद पर रहते हुए कोई अधिकारी सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल के खिलाफ मोर्चा नहीं खोल सकता है, जबकि पीसीएस अफसर ने राजनीतिक दल और सरकार की नीतियों का विरोध किया। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी सेवा में इस्तीफे का प्रोटोकॉल होता है। अधिकारी अपना इस्तीफा सीधे नियुक्ति प्राधिकारी को भेजता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More