कानपुर में पुलिसकर्मी चला रहे थे हुक्का बार, वसूली के आरोप में दो दरोगा और दो सिपाही हटाए गए

राष्ट्रीय जजमेंट

कानपुर: यूपी के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में पुलिस कर्मी हुक्का बार चलवा रहे थे। इसके साथ ही उन हुक्का बारों से वसूली कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ने वसूली करने वाले चार पुलिस कर्मियों को हटा दिया है। जिसमें दो दारोगा और दो सिपाही शामिल हैं। बीते शुक्रवार को सांसद और मंडल अध्यक्षो ने बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त से थानेदारों-पुलिस कर्मियों की शिकायत की थी।
पुलिस आयुक्त ने शनिवार को स्वरुप नगर और बर्रा थाने के दो दारोगा और दो सिपाही को हटा दिया। बीते शुक्रवार को पुलिस ऑफिस के सभागार में सांसद, बीजेपी जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षो ने बैठक की थी। जिसमें पदाधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस की करतूतें और मादक पदार्थों की बिक्री समेत कई समस्याओं को रखा। उन्होंने थाना पुलिस पर पदाधिकारियों को अपमानित करने, फोन नहीं उठाने, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने संबंधी शिकायतें रखीं।
इस दौरान आरोप लगे कि बर्रा थाने में तैनात एसआई अंकुर विहार और सिपाही अंकित कसाना क्षेत्र में हुक्का बार चलवा रहे हैं। वहीं स्वरुप नगर थाने में तैनात दारोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू वसूली करते हैं। इस पर पुलिस आयुक्त ने दोनों जोन के डीसीपी को उनपर तत्काल कार्रवाई करने और विभागीय जांच के आदेश दिए। डीसीपी सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने रवीन्द्र राणा और सोनू कुमार को हटा दिया। वहीं डीसीपी साउथ रवीन्द्रनाथ चौधरी ने दारोगा अंकुर विहार और अंकित कसाना को थाने से हटा दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More