नोएडा के मंदिर में चोरी! चोरों ने भगवान से माफी मांगी, फिर सामान लेकर फरार हो गए, वारदात CCTV में कैद

राष्ट्रीय जजमेंट

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। थाना दादरी क्षेत्र में एक चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शातिर चोरों ने किसी घर, दुकान, सोसाइटी आदि में नहीं बल्कि एक मंदिर में चोरी की हैरत अंगेज घटना को अंजाम दिया है। दो शातिर चोरों ने सिद्धपीठ महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर से महज 7 मिनट के भीतर दो घंटे, एक ज्योत और एक छोटी घंटी चोरी कर ले गए।
यह पूरी घटना 24 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट के बीच हुई है, जो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटना रात में नहीं बल्कि दोपहर में हुई है जिससे स्थानीय पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी है। लोगों का कहना है कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है।
दादरी कस्बे के जारचा रोड पर स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर में शनिवार को दो चोर घुस गए। इन चोरों ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ा और फिर मंदिर में लगे घंटे, ज्योति सामान समेटा और लेकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटनाक्रम मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। मंदिर के पुजारी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि चोर हेलमेट लगाए मंदिर में घुसे और पीतल के दो घंटे, ज्योति व एक छोटी घंटी चुरा ले गए। जाते समय वे भगवान के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। चोरों ने यह घटना दिनदहाड़े अंजाम दी है। पुजारी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 24 जनवरी की दोपहर 1:18 बजे दो युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए। इनमें से एक ने हेलमेट और दस्ताने पहन रखे थे, जबकि दूसरा कंधे पर बैग टांगे हुए था। मंदिर में प्रवेश करते ही दोनों ने पहले छोटी ज्योत और घंटी को बैग में रखा। इसके बाद उनकी नजर मंदिर में लगे बड़े घंटे पर पड़ी। चोरों ने बैग से प्लास निकालकर बड़े घंटे की चेन काटी और उसे भी अपने बैग में रख लिया। चोरी की पूरी घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी 1:25 बजे मंदिर से बाहर निकल गए। हैरानी की बात यह रही कि जाते समय दोनों चोरों ने मंदिर में भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम भी करते नजर आ रहे है।

इस पूरी घटना को चोरों ने महज 7 मिनट में अंजाम दिया है। जो साफ तौर पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में मंदिर समिति की तरफ से थाना दादरी में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More