रेस्टोरेंट की छत पर चढ़ा छात्र, प्लास्टिक शेड टूटा और हो गई 16 साल के युवक की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गुजरांवाला टाउन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ घूमने आए 16 वर्षीय किशोर कबीन कुमार की रेस्टोरेंट की छत पर प्लास्टिक शेड टूटने से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने इसे दुर्घटना बताया है, लेकिन परिजनों ने संदेह जताते हुए गहन जांच की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को शाम करीब 5:51 बजे मॉडल टाउन थाने में पीसीआर कॉल आई कि इनविटेशन रेस्टोरेंट में एक बच्चा ऊंचाई से गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को पहले ही पेंटामेड अस्पताल ले जाया गया था। जांच में सामने आया कि गुजरांवाला टाउन-II निवासी कबीन कुमार (16) अपने तीन दोस्तों आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ रेस्टोरेंट आया था। सभी प्रूडेंस स्कूल, अशोक विहार के कक्षा 11 के छात्र हैं।

दोस्तों के साथ कबीन सीढ़ियों से रेस्टोरेंट की छत पर पहुंचा। वहां दुकानों के बीच गैलरी को कवर करने के लिए लगा प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया। अचानक शेड टूट गया और कबीन नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना लग रही है, लेकिन कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More