राष्ट्रीय जजमेंट
कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के रूरा थाना के सरगांव बुजुर्ग गांव में आटा चक्की का पत्थर धमाके के साथ फट गया। पास खड़े किशोर के सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गेहूं पिसाने चक्की आया था। घटना के बाद चक्की चला रहा मजदूर और दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। चक्की संचालक मौके से भाग गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
सरगांव बुजुर्ग गांव में गंगाराम राठौर का चक्की कारखाना है, जिसमें आटा पिसाई का काम होता है। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आटा चक्की में गांव के मनोज शुक्ला गेहूं की पिसाई कार्य में जुटे थे। इसी दौरान गांव के संजय कुमार का 15 वर्षीय बेटा मोहित अपने दो साथियों के साथ बोरी में गेहूं पिसाने के लिए चक्की पहुंचा। वह चल रही चक्की के पास घर से लाई गई गेहूं की बोरी को व्यवस्थित करने में जुट गया, तभी अचानक चलती चक्की धड़ाम की आवाज से फट गई और उससे निकला पत्थर मोहित के सिर पर लगा और वह वही गिर गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राजस्थान: पति को धोखा दे लिव इन पार्टनर के साथ रहने लगी लुटेरी दुल्हन, 25 दिन बाद गहने और कैश लेकर हुई थी फरार
लखनऊ के एक गांव में चल रही थी ‘जहर की लैब’! यूपी एसटीएफ ने दबोचा ‘ऑक्सीटोसिन गैंग’… दो तस्कर धरे गए
फाइनल अहमदाबाद, एक सेमीफाइनल मुंबई में… पाकिस्तान टॉप 4 में पहुंचा तो कहां होगा मुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट
चक्की में मौजूद लोग बाल-बाल गए। कारखाना मालिक मौके से भाग निकला। मृतक के पिता और मां उर्मिला के अलावा उसके भाई रोहित, सोहित, आर्यन मौके पर आकर बिलखने लगे। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला, एसआई रमाशंकर पाल मौके प पहुंचे।
Comments are closed.