विकासपुरी में स्नैचर, पंजाबी बाग में ऑटोलिफ्टर धराया

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम जिला पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी के खिलाफ एक साथ दो बड़ी कार्रवाइयों में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में विकासपुरी और पंजाबी बाग पुलिस ने दो मोबाइल स्नैचर और एक कुख्यात ऑटोलिफ्टर को पकड़ा, जिनके पास से चोरी का मोबाइल, स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

विकासपुरी में मोबाइल स्नैचर पकड़े गए

विकासपुरी थाने की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—द्रविन (20) और शरवन (18) को गिरफ्तार किया। 4 अक्टूबर को हरिराम पासवान (37) ने शिकायत की कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी रेडमी मोबाइल स्कूटी पर सवार होकर छीन ली। इंस्पेक्टर दीपक दहिया की अगुआई में पुलिस ने 70 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की और स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। द्रविन ITI का छात्र है, जबकि शरवन एक टैप फैक्ट्री में काम करता है।

पंजाबी बाग में ऑटोलिफ्टर धराया

पंजाबी बाग थाने की मादीपुर पुलिस चौकी ने एक कुख्यात ऑटोलिफ्टर गौरव उर्फ गोविंद (24) को गिरफ्तार किया। 20 सितंबर को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत के बाद एसआई नरेश अहलावत की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर 10 जुलाई को गौरव को पकड़ा, जब वह चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा था। पूछताछ में उसने चार मोटर वाहन चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी, जिनमें एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गौरव पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

पश्चिम जिला के डीसीपी दराडे शरद भास्कर ने बताया कि स्नैचिंग और वाहन चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जांच में अन्य संदिग्धों पता लगाने का प्रयास जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More