रिश्तेदार की 27 साल की बेटी पर आया युवती का दिल, घर से भागकर की शादी!

राष्ट्रीय जजमेंट

अंबेडकरनगर: अभी बदायूं की 52 साल की महिला और 32 साल के युवक की लव स्टोरी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अंबेडकरनगर से एक और लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक युवती को अपने रिश्तेदार की 27 वर्षीय बेटी पर ही दिल आ गया और दोनों घर से भाग निकलीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को प्रयागराज से खोज निकाला है, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। महीने भर पहले आजमगढ़ से एक युवती अपने रिश्तेदार के घर आई थी। यहां युवती का रहने के दौरान रिश्तेदार की 27 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया। दोनों कहीं भी जाती तो सात जाती थीं। एक दिन दोनों स्कूटी से जलालपुर बाजार जाने की बात कह कर घर निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि पांच अगस्त को रिश्तेदारी में युवती आई थी। उसके साथ बेटी फरार हो गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। परिजन और पुलिस दोनों युवतियों को खोजने रहे थे, तभी जानकारी हुई कि दोनों प्रयागराज में हैं। जानकारी पर परिजनों प्रयागराज पहुंचे और दोनों को वहां से बरामद कर लिया। दोनों को जलालपुर कोतवाली लेकर आए।शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होने के बाद दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। परिजनों और पुलिस के काफी समझाने के बाद भी दोनों अलग होने को राजी नहीं हुईं। दोनों ने कहा कि वह किसी भी हालात में अलग नहीं रहेंगी। वहीं, परिजनों की ओर दावा किया गया है कि दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। दूसरी ओर, पुलिस समलैंगिक विवाह की पुष्टि नहीं की है और जांच की बात कह रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More