भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले नेता को अखिलेश ने ‘रामनगरी’ में दी बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं लोटन राम निषाद?

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में अभी भले ही लंबा समय बाकी है, लेकिन मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। समाजवादी पार्टी एक-एक कर पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दे रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।सपा ने लोटन राम निषाद को गोसाईगंज का प्रभारी बनाया है। उनकी यह नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनाव के नजर से बेहद अहम मानी जा रही है। ये वही लोटन राम निषाद हैं जिन्होंने भगवान श्री राम को लेकर बड़ा बयान दे दिया था। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। अब उन्ही लोटन राम को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।दरअसल समाजवादी पार्टी पीडीए नारे के तहत अपनी चुनावी तैयारियों को धार दे रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की नजर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पर टिकी हुई है। इसी क्रम में सपा ने लोटन राम निषाद को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें गोसाईगंज सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि 2022 के चुनाव में सपा ने गोसाईगंज सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन बाद बाद में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा विधायक अभय सिंह ने सपा से बगावत करते हुए बीजेपी उम्मीदवार को वोट दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने अभय सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।मौजूदा समय में गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह बीजेपी के पाले में खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अभय सिंह 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर अयोध्या की गोसाईगंज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उधर अभय सिंह को करारी मात देने के लिए समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारी कर ली है।सपा ने लोटन राम निषाद को क्यों बड़ी जिम्मेदारी
सपा ने लोटन राम निषाद को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सपा सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी करीब साल भर पहले गोसाईगंज विधानसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त करके उस सीट पर अपना माहौल बनाने की कोशिश करेगी। आखिर में लोटन राम निषाद को ही पार्टी अपना उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।कौन हैं लोटन राम निषाद?
लोटन राम निषाद ने भगवान श्रीराम को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था। इस बयान के बाद सपा ने उन्हें ओबीसी सेल के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। साल 2022 के चुनाव में लौटन ने कांग्रेस के सिंबल पर गाजीपुर सदर सीट पर चुनाव लड़ा था। बाद में सपा में उनकी वापसी हो गई थी। अब उन्हीं लोटन राम निषाद को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। माना जा रहा है कि लोटन राम निषाद को गोसाईंगंज सीट से पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More