प्रेमिका से मिलने गया था युवक, दोपहर में मुलाकात के बाद ऐसे आई मौत… कांप गए घरवाले, कासगंज में सनसनी

राष्ट्रीय जजमेंट

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से मौत का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां 21 वर्षीय युवक लोकेंद्र पुत्र रमेश चंद्र की लाश प्रेमिका के घर फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले में सवाल यह किया जा रहा है कि क्या युवक ने प्रेमिका के घर पर जाकर आत्महत्या की। या फिर उसकी हत्या कर दी गई। पलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसे सामने आई घटना
जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसकी लाश प्रेमिका के घर में फंदे से लटकी हुई है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रेमिका रस्सी काट रही थी। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसके घरवालों ने लोकेंद्र की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। युवक के परिजन जब मौके पर पहुंचे और युवक को इस हाल में देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर आंचल चौहान और ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में तनाव का माहौल
घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में सख्त निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More