राष्ट्रीय जजमेंट
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के चायल सीट से विधायक पूजा पाल इन दिनों अपने पति राजू पाल की हत्या को खूब याद कर रही हैं। दरअसल, पिछले दिनों यूपी विधानसभा में चर्चा के दौरान पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। समाजवादी पार्टी खेमे में बैठकर विधायक ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन पर बड़ा बयान दिया। इसे इंसाफ मिलना करार दिया। इसके बाद मामले में पार्टी विधायक को अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब वे इस मामले को जोरदार तरीके से उठाती दिख रही है। एक पॉडकास्ट के दौरान असद के एनकाउंटर के बाद अतीक के बॉडी लैंग्वेज पर पूजा पाल ने बड़ी टिप्पणी की है।
पूजा पाल ने क्या कहा?
पूजा पाल ने किसी अपने के खोने के दुख पर बात कर रही थी। न्यूज चैनल आजतक के पॉडकास्ट में चायल विधायक ने बातचीत करते हुए कई सारी बातों का जिक्र किया। इसमें उनके निशाने पर अखिलेश यादव भी रहे। उन्होंने कार्रवाई को लेकर संकेतों में कहा कि जो अपनों के खोने का दुख नहीं जानते, वे दूसरों की पीड़ा क्या समझेंगे। जब आप किसी अपने को खोते हैं तो ऐसा लगता है, जैसे आत्मा ही उस चिता के भस्म हो गई। बेजान शरीर इस दुनिया में चल-फिर रहा है। मैंने जिस पीड़ा को महसूस किया है। वह अकल्पनीय है।
भारत पर टैरिफ कम नहीं करूंगा… ट्रंप ने फिर दिखाया सख्त रुख, हार्ले डेविडसन के बहाने घेरने की कोशिश
अतीक अहमद के खिलाफ एक्शन मामले में निलंबित सपा विधायक ने कहा कि कई बार चीजें किसी पार्टी के दायरे से ऊपर उठ जाती हैं। शादी के नौ दिनों के बाद विधवा क्यों राजनीति में आई? यह सबसे बड़ा सवाल है। मैंने तो कभी भी सपने में भी राजनीति में आने की बात नहीं सोची थी, लेकिन मुझे आना पड़ा। यह मेरी नीयति थी। मैंने राजू पाल को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी। अब जिसने सहयोग दिया, उनके बारे में बात भी न करें।
Comments are closed.