होटल के कमरों में थे लड़के-लड़कियां, दरवाजा खोलते ही हाथरस पुलिस के उड़े होश

राष्ट्रीय जजमेंट

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर होटल में सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ की छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों से संदिग्ध हालत में 12 लड़के और 8 लड़कियां पकड़ी गई हैं। होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी लड़के और लड़कियों को पुलिस जीप में बैठकर थाने ले गई। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानंतपुर बाईपास पर स्थित एक पैराडाइज होटल पर मंगलवार को सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को होटल के कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पुलिस ने सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी के नाम पते पूछे और अपने साथ पुलिस जीप में बैठकर थाने ले गई।

पुलिस की होटल पर अचानक कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। कुछ अन्य होटल संचालक भी अपने होटलों पर ताला डालकर फरार हो गए। पुलिस अब पकड़े गए लड़के और लड़कियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। होटल पर छापेमारी को लेकर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना पर महिला फोर्स के साथ हम यहां पर आए। कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More