पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी सुसाइड मामले में जेल भेजी गई इति तिवारी, साइबर फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे डिजिटल उपकरण

राष्ट्रीय जजमेंट

इंदौर: कुछ महीने पहले अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने इति तिवारी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इति तिवारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भूपेंद्र रघुवंशी के सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम थे। पुलिस ने इति तिवारी के खिलाफ धारा 306 और 138 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर इति तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इति तिवारी का मोबाइल जब्त
एडिशनल डीसीपी राजेश डंडौतिया ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इति तिवारी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मोबाइल में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। हालांकि, मोबाइल और दूसरे डिजिटल उपकरणों को साइबर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां तकनीकी सबूतों की जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद जरूरत पड़ने पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भी लिया जा सकता है। फिलहाल पुलिस परिवार और दूसरे संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।
क्या रूही को मिलेगा इंसाफ? 2023 में पति ने नैनीताल घुमाने के बहाने ले जाकर प्लान के तहत की थी हत्या!
‘निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही पुलिस’
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। जो भी सच सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रहे हैं। मृतक भूपेंद्र रघुवंशी के परिवार और दूसरे लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जांच में कोई कमी न रहे। जांच के दौरान मिले सभी सबूतों और तथ्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य है कि इस मामले में सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।
कौन है इति तिवारी?
इति तिवारी मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है। वह अभी मुंबई में एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती है और उसकी सैलरी लाख रुपये से ज्यादा है। इति तिवारी की फैमिली में उसके माता-पिता के अलावा चार भाई-बहन हैं। उसके दोनों भाई का खुद का बिजनेस है। उसकी बड़ी बहन गृहिणी हैं और जीजा शासकीय अस्पताल में डॉक्टर हैं। इति तिवारी की शादी 2018-19 में उत्तर प्रदेश निवासी शशांक दीक्षित से हुई थी। शशांक मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शशांक को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More