दिल्ली के रैन बसेरों में अनियमितताओं पर मंत्री आशीष सूद ने लगाई फटकार, जरूरत पड़ने पर होगी सीबीआई जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को सराय काले खां स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां और एनजीओ की संभावित मिलीभगत के संकेत मिले। मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और रैन बसेरे चलाने वाली एनजीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद बताया कि दिल्ली सरकार को बहुत समय से रैन बसेरों की व्यवस्थाओं और प्रबंधन के बारे में लगातार कई शिकायतें मिल रही है। इन रैन बसेरों में पिछली सरकार के कार्यकाल से एनजीओ के साथ मिलकर बहुत बड़ा घोटाला और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बताया गया है कि पिछली सरकार ने सैकड़ों लोगों की नियुक्ति इन रैन बसेरों की देखरेख करने के लिए की थी। शिकायतें मिल रही हैं कि इन रैन बसेरों में न तो उतने लोग नियुक्त किए गए हैं और न ही वहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्ट नेता और उनके इशारे पर चलने वाली एनजीओ और अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर दिल्ली के रैन बसेरों में धोखाधड़ी की जा रही है।

गुरुवार काे जिन रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया वहां कहीं पर भी कोई हाजिरी का रजिस्टर नहीं मिला। मजदूर 5-6 हजार रुपये तनख्वाह में यहां काम कर रह रहे हैं, उनका शोषण करके सफाई कर्मचारी या यहां की मैनेजमेंट द्वारा काम पर लगाया गया है और लाखों रुपये सरकार से उसकी एवज में वसूले रहे हैं। हम इसकी जांच विजिलेंस से कराएंगे और जरूरत पड़ी तो सीबीआई से भी जांच कराएंगे।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार इन गरीब लोगों के साथ, जिनको आश्रय देना, जिनकी सेवा करना सरकार के तौर पर हमारा दायित्व है। उनके साथ हो रहे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ हम चुप नहीं रहेंगे। कहा कि हमने रैन बसेरों को चलाने वाले एनजीओ और पिछली सरकार के भ्रष्ट नेताओं के साथ मिले हुए लोगों को कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन को फर्क नहीं दिखाई दिया। मगर अब मुझे लगता है कि समय आ गया है कि इसकी गंभीर जांच हो, जरूरत पड़ने पर सीबीआई से भी जांच कराई जाएगी। पिछली सरकार के समय से जो इस भ्रष्टाचार में लिप्त है, चाहे वह नेता हो, चाहे उनके साथ मिली हुई एनजीओ हो या सरकार का कोई अधिकारी, जिसने भी इन गरीब और बेसहारा लोगों का जनता का पैसा खाया है। उसे वापस लौटाना पड़ेगा।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सभी बेसहारा लोगों को आश्रय देने के साथ-साथ जीवन यापन के लिए जरूरी मूलभूत सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम समय-समय पर इन रैन बसेरों का दौरा करेंगे और यहां दी जा रही सुविधाओं की जांच भी की जाएगी।

राष्ट्रीय जजमेंट मिडिया ग्रुप द्वारा दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के तहत संचालित रैन बसेरों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को उजागर करने वाली खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया है। यह एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है, क्योंकि रैन बसेरे समाज के सबसे कमजोर वर्गों, विशेष रूप से बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए आश्रय और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। राष्ट्रीय जजमेंट मिडिया ग्रुप ने न केवल इन अनियमितताओं पर कई खबरें प्रकाशित की हैं, बल्कि हर बार खबर लिखने से पहले डूसिब के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया है, ताकि उनका पक्ष या स्पष्टीकरण लिया जा सके। इसके अतिरिक्त, खबरें प्रकाशित होने के बाद भी आपने दिल्ली के मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री, उपराज्यपाल और डूसिब के अधिकारियों को व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से सूचित किया है। राष्ट्रीय जजमेंट मिडिया ग्रुप ने इस मुद्दे को जिम्मेदार और पारदर्शी तरीके से उठाने का कई बार प्रयास किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More