लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की 6 वीं लिस्ट कर दी जारी

0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी कर दी। भाजपा अब तक 297 सीटों पर नाम तय कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को  मप्र के मुरैना से टिकट दिया गया। मुरैना से अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा मौजूदा सांसद हैं।
वहीं, तोमर ग्वालियर से सांसद हैं। मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर और नंद कुमार चौहान को खंडवा से उम्मीदवार बनाया गया है। मप्र की उज्जैन, मुरैना, बैतूल, शहडोल और भिंड सीट से मौजूदा सांसद का टिकट कटा है।
भाजपा नेता जेपी नड्डा ने बताया कि उमा भारती ने इस बार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वे पार्टी के लिए काम करना चाहती हैं। इसलिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
35 मौजूदा सांसदों को टिकट
भाजपा की नई लिस्ट में 9 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 5 सांसद मध्यप्रदेश से हैं। हिमाचल से दो और झारखंड, गुजरात से एक-एकसांसद का टिकट काटा गया है। 35 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 14 सांसद गुजरात से हैं। मध्यप्रदेश से 10, झारखंड से 7 और हिमाचल-गोवा से 2-2 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है।
झारखंड की दो हारी हुई सीटों राजमहल और दुमका पर पिछली बार के उम्मीदवार रिपीट किए गए हैं। वहीं, कर्नाटक की हारी हुई सीट मंड्या पर निर्दलीय सुमलता को समर्थन दिया गया है। कोलार सीट पर भी नया उम्मीदवार उतारा गया है।

इन सांसदों के टिकट कटे

  • मध्यप्रदेश से 5 सांसदों के टिकट कटे : मुरैना से अनूप मिश्रा, भिंड से डॉ. भागीरथ प्रसाद, उज्जैन से प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय, शहडोल से ज्ञान सिंह और बैतूल से ज्योति धुर्वे को टिकट नहीं दिया गया है।
  • झारखंड : खूंटी से 82 साल के करिया मुंडा का टिकट कटा है।
  • गुजरात : सुरेंद्र नगर से डॉ. महेंद्रभाई मुुंजपाड़ा का टिकट कटा है।
  • हिमाचल : कांगड़ा से 84 साल के शांता कुमार और शिमला से वीरेंद्र कश्यप का टिकट कटा है।
मध्यप्रदेश: कुल 29 सीटों में 15 पर उम्मीदवार घोषित
सीट
प्रत्याशी
2014 में कौन जीता
मुरैना
नरेंद्र सिंह तोमर
भाजपा
भिंड
संध्या राय
भाजपा
टीकमगढ़
वीरेंद्र कुमार खटीक
भाजपा
दमोह
प्रह्लाद पटेल
भाजपा
सतना
गणेश सिंह
भाजपा
रीवा
जनार्दन मिश्रा
भाजपा
सीधी
रीति पाठक
भाजपा
शहडोल
हिमाद्री सिंह
भाजपा
जबलपुर
राकेश सिंह
भाजपा
मंडला
फग्गन सिंह कुलस्ते
भाजपा
होशंगाबाद
उदय प्रताप सिंह
भाजपा
उज्जैन
अनिल फिरोजिया
भाजपा
खंडवा
नंद कुमार सिंह चौहान
भाजपा
बैतूल
दुर्गादास उइके
भाजपा
मंदसौर
सुधीर गुप्ता
भाजपा
हिमाचल की सभी 4 सीटों पर उम्मीदवार
सीट
प्रत्याशी 
2014 में कौन जीता
कांगड़ा
किशन कपूर
भाजपा
मंडी
राम स्वरूप शर्मा
भाजपा
हमीरपुर
अनुराग ठाकुर
भाजपा
शिमला
सुरेश कश्यप
भाजपा
गोवा की सभी 2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
सीट
प्रत्याशी
2014 में कौन जीता
उत्तर गोवा
श्रीपाद यसो नाइक
भाजपा
दक्षिण गोवा
नरेंद्र सवाईकर
भाजपा
झारखंड की 10 सीटों पर उम्मीदवार
सीट
प्रत्याशी
2014 में कौन जीता
राजमहल
हेमलाल मुरमु
झामुमो
दुमका
सुनील सोरेन
झामुमो
गोड्डा
निशिकांत दुबे
भाजपा
धनबाद
पशुपतिनाथ सिंह
भाजपा
जमशेदपुर
विद्युत महतो
भाजपा
सिंहभूम
लक्ष्मण गिलुवा
भाजपा
खूंटी
अर्जुन मुंडा
भाजपा
लोहरदगा
सुदर्शन भगत
भाजपा
पलामू
विष्णु दयाल राम
भाजपा
हजारीबाग
जयंत सिन्हा
भाजपा
गुजरात: 14 सीटों पर उम्मीदवार
सीट
प्रत्याशी
2014 में कौन जीता
कच्छ
विनोद भाई चावड़ा
भाजपा
अहमदाबाद वेस्ट
किरीट भाई सोलंकी
भाजपा
सुरेंद्र नगर
डॉ. महेंद्र भाई मुंजपाड़ा
भाजपा
राजकोट
मोहन भाई कुंडारिया
भाजपा
जामनगर
पूनमबेन मदाम
भाजपा
अमरेली
नरन भाई कछाड़िया
भाजपा
भावनगर
भारती बेन शियाल
भाजपा
खेड़ा
देवू सिंह चौहान
भाजपा
दाहोद
जसवंत सिंह भाभोर
भाजपा
वडोदरा
रंजन बेन भट्ट
भाजपा
भरुच
मनसुख भाई वसावा
भाजपा
बारदोली
प्रभु भाई वसावा
भाजपा
नवसारी
सीआर पाटिल
भाजपा
वलसाड़
केसी पटेल
भाजपा
कर्नाटक: 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
सीट
प्रत्याशी
2014 में कौन जीता
मांड्या
सुमालता (निर्दलीय को समर्थन)
जेडीएस
कोलार
एस. मुनी स्वामी
कांग्रेस
इससे पहले भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इसमें में तेलंगाना की 6 उप्र की 3 और प बंगाल-केरल की 1-1 सीट पर उम्मीदवार तय किए गए हैं। उप्र के कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट दिया गया है।
सीट (राज्य)
प्रत्याशी 
2014 में कौन जीता
आदिलाबाद (तेलंगाना)
सोयम बाबू राव
टीआरएस
पेड्डापल्ली
एस. कुमार
टीआरएस
जहीराबाद
बनाला लक्ष्मा रेड्डी
टीआरएस
हैदराबाद
डॉ भगवंत राव
एआईएमआईएम
चेवेल्ला
बी. जनार्दन रेड्डी
टीआरएस
खम्मम
वासुदेव राव
वाईएसआर
पथानमथिट्टा (केरल)
के सुरेंद्रन
कांग्रेस
कैराना (उप्र)
प्रदीप चौधरी
भाजपा
नगीना
डॉ यशवंत
भाजपा
बुलंदशहर
भोला सिंह
भाजपा
जंगीपुर (बंगाल)
मफुजा खातून
कांग्रेस

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More