वाराणसी में मोदी के खिलाफ तमिलनाडु के 111 किसान चुनाव मैदान में उतरेंगे

0
चेन्नई। अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज तमिलनाडु के 111 किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।
नेशनल साउथ इंडियन रिवर्स इंटर लिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी अय्याकन्नु ने कहा है कि भाजपा उनकी मांगों को अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करे। पार्टी अगर ऐसा करती है तो 111 किसान नामांकन वापस ले लेंगे।
उधर, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा कि ऐसी अफवाह चल रही हैं। मैं ऐसी बातों पर कैसे जवाब दे सकता हूं। यह सब गलत है।
  • गुजरात: हार्दिक की मौजूदगी में लगे मोदी-मोदी के नारे

    हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को जामनगर में होली के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को लोगाें के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग हार्दिक हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही माइक लेकर कुछ बोलना चाहा तो लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद हार्दिक भाषण दिए बगैर ही वहां से चले गए।

  • नायडू ने कहा- जगनमोहन अराजक

    आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव प्रचार के दौरान वाईएसआर कांग्रेस चीफ पर निशाना साधा। नायडू ने कहा, ”जगन (जगनमोहन रेड्डी) अराजक व्यक्ति है। अगर वो सत्ता में आया तो राज्य का विकास थम जाएगा। अपराध करने में उसे महारथ हासिल है। उसके सत्ता में आने पर राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नजर नहीं आएगी।”

  • हरियाणा: पहलवान योगेश्वर हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार

    न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि भाजपा की हरियाणा इकाई ने योगेश्वर दत्त के नाम की सिफारिश की है। उन्हें सोनीपत या रोहतक से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। योगेश्वर ने 2012 के ओलिंपिक खेलों में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता था।

  • उत्तर प्रदेश: सपा और बसपा के 3 नेता भाजपा में शामिल

    सपा के पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया उत्तरप्रदेश में भाजपा के प्रमुख महेंद्रनाथ पांडे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 2014 में मछलीशहर से बसपा के लोकसभा उम्मीदवार रहे भोलानाथ पी सरोज और पूर्व राज्य मंत्री सतीश पलालसो ने भी भाजपा ज्वॉइन कर ली। तीनों सपा-बसपा के गठबंधन से नाराज बताए जा रहे थे।

  • महाराष्ट्र: शिवसेना ने 21 कैंडिडेट घोषित किए
    पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों का ऐलान किया। रवीन्द्र गायकवाड़ को टिकट नहीं दिया गया है। उन पर 2017 में एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है। उस्मानाबाद लोकसभा सीट से गायकवाड़ की जगह ओमराजे निंबालकर को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More