रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक इकाई ने उच्चतम स्तर के खतरे से सुरक्षा के लिए देश में सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह जैकेट एक नए डिजाइन दृष्टिकोण पर आधारित है, जहां नई प्रक्रियाओं के साथ आधुनिक निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। इसमें कहा गया कि हाल में इस जैकेट का चंडीगढ़ स्थित ‘टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेब्रोटरी’ (टीबीआरएल) में सफल परीक्षण किया गया।
Comments are closed.