Maharashtra में तीसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिये 258 उम्मीदवार मैदान में

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर सात मई को तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिये चुनावी मैदान में कुल 258 उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख सोमवार (22 अप्रैल) थी।

प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में सभी की निगाहें बारामती लोकसभा सीट पर होंगी, जहां शक्तिशाली शरद पवार परिवार के दो सदस्य एक-दूसरे के सामने हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के पुणे जिले की बारामती सीट पर सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं, इसके बाद माधा में 32, उस्मानाबाद में 31, लातूर में 28 , हटकनंगले में 27, कोल्हापुर में 23, सोलापुर में 21, सांगली में 20, सतारा में 16, रायगढ़ में 13 और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More