Western Uttar Pradesh का वांछित अपराधी Thailand में गिरफ्तार : पुलिस सूत्र

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यहां उनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए उचित कानूनी कार्यवाही के बाद नोएडा वापस लाया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More