अन्ना हजारे के आंदोलन को भाजपा ने की थी फंडिंग: कन्हैया कुमार

0
चंडीगढ। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली के पूर्व प्रेसीडेंट कन्हैया कुमार ने कहा है कि भाजपा नेताओं में झुठ बोलने की काबिलियत है। कन्हैया चंडीगढ़ में आलमी पंजाबी कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कन्हैया कुमार ने भाजपा, मोदी और आरएसएस को निशाने पर लिया।
कन्हैया ने कहा कि ये लोग इतना झूठ बोलते हैं, इन्हें पुराने देश के बारे में पता नहीं है और नए देश के बारे में जो मन आता है, बताते रहते हैं। झूठ बोलने वाले इनके पास एक से बढ़कर एक हीरे हैं। झूठ बोलने के मामले में तो संबित पात्रा एक एवरेज प्लेयर हैं, उनसे भी कई बड़े-बड़े हैं। मोदी सरकार किसी भी बात के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं ठहराती। ये लोग जब विपक्ष में थे, तब भी देश की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते थे और अब जब सत्ता में हैं तो भी देश की बदहाली के लिए वे कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हैं।
कन्हैया कुमार ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन को भाजपा की फंडिंग थी। ये फंडिंग मोदी के नाम पर नहीं, बल्कि कांग्रेस को गाली देने के लिए थी। भाजपा ने अन्ना आंदोलन में एंटी-मनमोहन माहौल बनाने के लिए ये फंडिंग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनतंत्र और धर्मनिरपेक्षता खतरे में है तो राष्ट्रवाद भी खतरे में है। इसे मजबूत करके ही एक बेहतर भारत का निर्माण होगा और इसकी पहल होगी खुली बहस से।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More