आतंकी मुठभेड़ में फौजी का बेटा शहीद, 3 बहनों का इकलौता भाई था

0
रेवाड़ी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से करीब 10 किलोमीटर दूर पिंग्लेना में सोमवार तड़के आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर समेत भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए। इनमें रेवाड़ी के जवान हरि सिंह भी शामिल हैं।
वे 55 राष्ट्रीय राइफल्स में थे। शहादत की सूचना मिलने पर गांव में गम का माहौल है। हालांकि अभी तक परिवार की महिलाओं को जवान के शहीद होने की सूचना नहीं दी गई।
रेवाड़ी से 19 किलोमीटर दूर स्थित हरि सिंह के गांव में मातम छाया हुआ है। पड़ोसी का कहना है कि हरि सिंह 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी 55 राष्ट्रीय राइफल्स में कश्मीर के पुलवामा में लगी हुई थी। हरि सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। उनके 10 महीने का बेटा समागम है।
हरि सिंह सैनिक परिवार से थे। उनके पिता अगड़ी राम भी भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। 2 साल पहले ही पिता की मौत हुई थी। हरि सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में फिलहाल शहीद की मां पिस्ता देवी, पत्नी राधा और बेटा समागम है। हरि सिंह 28 दिसंबर को 1 महीने की छुट्टी के बाद कश्मीर गए थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More