President Murmu बुधवार से झारखंड, ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से झारखंड और ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुर्मू इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर वह वर्चुअल तौर पर रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला भी रखेंगी।

इसके साथ ही वह बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगी। इसके साथ ही वह राज्य में कई कार्यकर्मों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 29 फरवरी को क्योंझर के गोनासिका में कदलीबाड़ी गांव के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

मुर्मू शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। दो मार्च को वह ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी। वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मिलेंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More