Congress को पता ही नहीं है कि उसके विधायक कहां जा रहे हैं: Amit Shah ने हिप्र रास चुनाव परिणाम पर कहा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कुछ घंटे बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टी बिखर रही है और उसे पता नहीं है कि उसके विधायक कहां जा रहे हैं और किसके लिए मतदान कर रहे हैं।

कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में आज कुछ पार्टी विधायकों के ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा तथा भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए। उन्होंने इन धारणाओं को खारिज कर दिया कि भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी।

शाह ने ‘न्यूज9 ग्लोबल समिट’ में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कांग्रेस बिखर रही है। पूरा गठबंधन बिखर रहा है। वे अपने लोगों को नहीं संभाल सकते। वे अपने लोगों का सही से ख्याल नहीं रख रहे और परिणामस्वरूप बिखर रहे हैं।’’

कांग्रेस विधायकों को अगवा किये जाने के हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आरोपों पर गृह मंत्री ने पूछा कि विधानसभा परिसर में चुनाव हुआ तो यह कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कैमरों की निगरानी में हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More