Chief Minister Shinde ने जरांगे के मकसद पर सवाल उठाया, कहा- बदलते रहते हैं मांग

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के उद्देश्यों पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार के खिलाफ जरांगे के हालिया रुख के पीछे कौन है।

शिंदे ने यहां विधान परिषद में कहा कि जरांगे अपनी मांगें बदलते रहते हैं। वह सदन में भाजपा के नेता प्रवीण दरेकर की इस मांग पर जवाब दे रहे थे कि हाल में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अपनी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाने वाले जरांगे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

शिंदे ने कहा, ‘‘जरांगे ने जब प्रदर्शन शुरू किया था तो मुझे वह सही लगे थे। लेकिन वह अपनी मांग बदलते रहते हैं। जरांगे की ओर से इतनी तीखी आलोचना के पीछे कौन है। क्या मकसद है। अंतत: पता चल ही जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More