तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला

0
पटना। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को 5 देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम के बंगले को खाली कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को  तेजस्वी की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि जब आप उपमुख्यमंत्री थे,
तब बंगला अलॉट किया गया था, अब आप उस पद पर नहीं हैं इसलिए बंगला खाली करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने तेजस्वी पर कोर्ट का वक्त बर्बाद करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने तेजस्वी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद तेजस्वी ने सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के डबल बेंच की तरफ से याचिका खारिज होने के बाद तेजस्वी सुप्रीम कोर्ट गए थे।
तेजस्वी यादव का यह बंगला उपमुख्यमंत्री के लिए है। राज्य में जदयू और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार बनने के बाद सुशील मोदी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में सरकार ने इस बंगले को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को अलॉट किया है। बिहार सरकार ने वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी को एक पोलो रोड का बंगला अलॉट किया है।
देश रत्न मार्ग स्थित बंगला न. 5 तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री बनने पर राज्य सरकार की ओर से आवंटित किया गया था। हालांकि, बाद में जदयू ने महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बना ली थी। इसके चलते तेजस्वी उपमुख्यमंत्री नहीं रहे। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने बंगला खाली नहीं किया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More