गठबंधन में बसपा ही नहीं कांग्रेस समेत कई अन्य दल भी हैं शामिल: अखिलेश यादव
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की रेस में सपा नहीं है।
देश और संविधान की रक्षा के लिए बसपा से गठबंधन किया है, कई अन्य दल भी हमारे साथ हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में आए थे।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन बसपा से तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी जहां जाते हैं वहां सिर्फ झूठ बोलते हैं: राहुल गांधी