दो सहेलियों ने पूजा घर में दुर्गा के अवतार में प्रियंका की लगाई फोटो

0
बाराबंकी. लोकसभा चुनाव के मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से कोई उन्हें दुर्गा की संज्ञा दे रहा है तो कोई उनके भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कृष्ण के रुप में दिखा रहा है। इन सबके बीच बाराबंकी की दो महिला समर्थकों ने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार मानकर उनकी पूजा अर्चना शुरू की है।
बकायदा पूजा घर में प्रियंका गांधी का दुर्गा के अवतार में फोटो भी लगायी है। महिला समर्थकों का कहना है कि, यह साधना राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की प्रण लेकर शुरू की है। जब तक राहुल गांधी देश में अपनी अगली सरकार नहीं बना लेते, उनकी ये तपस्या जारी रहेगी।
नगर कोतवाली इलाके के लाजपत नगर निवासी सिमरन व तान्या त्रिपाठी सहेली हैं। दोनों कांग्रेस समर्थक भी हैं। सिमरन के घर के एक कमरे में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा, काली व श्रीकृष्ण का रुप देकर उनकी फोटो लगाई गई है। सिमरन का कहना है कि, राहुल गांधी आज की सियासी महाभारत के अर्जुन हैं और उनकी बहन प्रियंका गांधी को श्रीकृष्ण बनकर उनका साथ देना है। हमारी पूजा राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक जारी रहेगी।
तान्या त्रिपाठी के मुताबिक, वह चाहती हैं कि अब देश में राहुल गांधी की सरकार बने और वह प्रधानमंत्री के रूप में आएं। इसीलिए वे यहां पूजा कर रही हैं। जैसे महाभारत में कृष्ण जी ने अर्जुन जी का साथ देकर विजय दिलाई थी, ठीक वैसे ही हम चाहते हैं कि प्रियंका गांधी अपने भाई का साथ देकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनवाएं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More