क्या होगा प्रभाव आपकी राशि पर इस माह शनि का ?, पढ़े और जानें

0
पिता सूर्य के साथ हैं शनि
पिछले 32 दिनों से दंडाधिकारी शनि गोचर में अस्त रहे थे। अब रविवार 20 जनवरी को प्रात 9 बजकर 38 मिनट पर वे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पर उदय होचुके हैं। उससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि वे उस समय उत्तरायण में उदित हुए हैं जब उनके पिता भी उत्रायण में हैं और उनकी राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैंं। यानि अब पिता और पुत्र हैं साथ साथ।
होगा व्यापक प्रभाव
शनि इन दिनों धनु राशि में हैं। जो कि धर्म गृह गुरू की राशि है। धनु में शनि का उदय होना कई परिवर्तनों का कारक बनेगा। इन परिर्वतनों से देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मौसमी बीमारियों और  दुर्घटनाओं में वृद्घि का भी भय रहेगा। आम जनमानस को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, वहीं उद्योग धंधों में सुधार होगा,और नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण की गति में तेजी आयेगी। इसके अलावा विभिन्न राशियां भी प्रभावित होंगी।

यह भी : WhtsApp में जुड़ेंगे ये 5 नए फीचर्स

राशियों पर प्रभाव
आइये जाने कि आपकी राशि के लिए शनि का उदय होना क्या लेकर आ रहा है।
मेष राशि: शत्रुता में वृद्घि,
 वृष राशि: आय में बढ़ोत्तरी, परिवार में खुशहाली,
 मिथुन राशि: जीवनसाथी को कष्ट, परिवार में मनमुटाव,
 कर्क राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे, स्थान परिवर्तन से लाभ,
 सिंह राशि: माता पिता से मतभेद, धनहानि का योग,
कन्या राशि: पदोन्नति, नौकरी या व्यापार में परिवर्तन,
 तुला राशि:आमदनी में बढ़ोत्तरी, अकस्मात धन लाभ,
वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव, व्यापार में नुकसान, निवेश से बचें,
 धनु राशि: आमदनी में बढ़ोत्तरी, यात्रा से लाभ,
 मकर राशि: कानूनी मामलों में सफलता, अकस्मात लाभ,
कुंभ राशि: आय के नए स्रोत, पुराने विवादों से छुटकारा,
 मीन राशि: अध्ययन में रुचि, आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More