फाइव स्टार होटल में फ्री का खाना खा कर फरार होने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार

0
मुंबई. खुद को शहर का रईस बताकर पांच सितारा होटलों को चूना लगाने वाले बाप बेटे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बॉलीवुड की चर्चित फिल्म’बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’की तर्ज पर ठगी का काम करते थे। ये खुद को वीवीआईपी बताकर महंगे होटल्स में खाना खाते थे और बिना पैसे चुकाए फरार हो जाते थे।
मुंबई पुलिस ने दोनों को दक्षिण मुंबई के कफ परेड में स्थित एक पांच सितारा होटल के मैनेजर की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहास नारलेकर(57 वर्षीय) और स्वप्निल नारलेकर(32 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये बाप बेटे कांदिवली के रहने वाले हैं। ये दोनों फाइव स्टार होटल्स में दो से तीन दिन तक रुकते थे और फिर बिना बिला दिए वहां से फरार हो जाते थे।
काम का बहान बना कर जाते थे बाहर: होटल में चेकइन करने के बाद ये महंगा खाना और ड्रिंक आर्डर करते थे और फिर किसी काम का बहाना बनाते हुए फरार हो जाते थे। सामान के नाम पर ये अपने साथ खाली बैग लेकर जाते थे।
ऐसे पकड़े गए आरोपी: सोमवार को भी ये मुंबई के ताज होटल पहुंचे और यहां दोनों ने तकरीबन 8,831 रुपये का खाना खाया। वेटर जैसे ही बिल लेकर पहुंचा ये कमरे में सामान लेने का बहाना बना कर जाने लगे। इसी दौरान वेटर को शक हुआ और उनसे मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों को घेर कर उनसे पूछताछ शुरू हुई तो शक यकीन में बदल गया। इसके बाद ताज विवांता प्रेसिडेंट होटल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई और इन्हें देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि इन्हीं बाप-बेटों ने ताज महल पैलेस होटल, कोलाबा को 32 हजार रुपये की चपत लगाई थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More