अलीगढ:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सजा सुनाए जाने की खबर आते ही पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, गौरव चौधरी, सागर सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष खैर धनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टप्पल क्षेत्रपाल शर्मा आदि दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेसजनों संग इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी। अब शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर होने वाली बैठक के लिए ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारी रवाना हो गए हैं।इसे केंद्र सरकार के बदले की भवना करार दिया है और सजा की खबर मिलते ही तमाम कांग्रेसी अलीगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए।
इधर, इस मामले में प्रदेश भर के ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष ने बुलाई है। उसमें आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।सदन में बोलने पर लोकसभा अध्यक्ष रोकते हैं। बाहर बोलने से रोकने के लिए केंद्र की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में अदालत ने बिना पक्ष सुने यह सजा घोषित की है। यह सब बदले की भावना के अलावा कुछ और नहीं। इसका जवाब भाजपा को जनता देगी।विपक्ष के खिलाफ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जो बन पड़ रहा है, वह किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा उसी का परिणाम प्रतीत हो रहा है। झूठे मुकदमे में साक्ष्य पेश किए गए, जिसकी वजह न्याय पालिका ने यह सजा सुनाई है। मगर जनता सब समझ रही है। ऐसा ही यूपी में सपा नेताओं के साथ हो रहा है।
Comments are closed.