नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर: थाना क्षेत्र के बलकुड़िया में दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक झोपड़ी राख हो गई। अगलगी में सामान निकालते समय एक महिला के दोनों हाथ झुलस गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।बलकुड़िया निवासी नागेंद्र की झोपड़ी में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग आग बुझाने का कोई उपाय करते, उसके पहले पूरी झोपड़ी जलने लगी। गांव के लोग जुटे तभी झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया।
गनीमत है कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। अगलगी में झोपड़ी के भीतर रखी बाइक निकालते समय नागेंद्र की पत्नी संगीता के दोनों हाथ जल गए।महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। सूचना के बाद भी जब दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विनोद यादव ने आसपास के लोगों की मदद से आग को काबू किया, जिससे अगल-बगल के मकान बच गए। अगलगी में बाइक, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है।
Comments are closed.