आगरा में बुधवार को थाना ताजगंज पुलिस ने फर्जी आईएएस को पकड़ा है। यह लोगों को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कई विधवा महिलाओं को भी ठगी का शिकार बना चुका है।
थाना क्षेत्र ताजगंज में कुछ दिन पहले एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि एक युवक ने उसके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की है। वह खुद को आईएएस अधिकारी बताता है। इसलिए उस पर भरोसा कर लिया। अब वह न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही मेरी काम हुआ है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को पंकज राम के बारे में जानकारी मिली जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी नाम पंकज राव निवासी सहारनपुर बताया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Comments are closed.