लखनऊ:गोमतीनगर के विराम खंड-3 निवासी विजय वर्मा (काल्पनिक नाम) के घर पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे दो युवक पहुंचे थे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने एसिड उड़ेल दिया था। इससे विजय व उनकी मां संगीता (काल्पनिक नाम) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। मां-बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि मामले में हरियाणा निवासी विक्रम उर्फ विक्की और दिल्ली के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बिहार निवासी दीपक भी वारदात में शामिल था। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया कि विजय व विक्रम के पिछले सात साल से संबंध थे।
पिछले एक महीने से विजय ने विक्रम से बातचीत बंद कर संबंध तोड़ दिए थे। इससे विक्रम परेशान और आक्रोशित था। इसलिए उसने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिलाया। विक्रम पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है।संबंध तोड़ने से आरोपी नाराज था। इसलिए उससे खुन्नस रखने लगा था।पुलिस के मुताबिक शनिवार को ही कार से तीनों आरोपी शहर पहुंचे थे। अपने एक परिचित से बाइक ली। बाइक की बैटरी से एसिड निकालकर बोतल में भरा। उसके बाद सभी विराम खंड पहुंचे। विक्रम अपनी कार में बैठा रहा। मोहित व दीपक एसिड भरी बोतल लेकर विजय के घर पहुंचे थे। जैसे ही संगीता ने दरवाजा खोला, दोनों ने विजय का नाम लिया। जब वह पहुंचा तो दोनों ने एसिड फेंक दिया। इससे विजय व मां संगीता दोनों झुलस गए।
Comments are closed.