सुल्तानपुर: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता शिवपाल यादव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से आज लखनऊ से बलिया जाने की सूचना सुल्तानपुर सपा कार्यकर्ताओं को लगते ही सैकड़ो सपाई कार्यकर्ताओ का हुजूम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुँच गया।जैसे ही सपा नेता शिवपाल यादव का काफिला सुल्तानपुर के एक्स्प्रेस वे पर पहुँचा तो सपाइयों ने शिवपाल यादव को फूल माला पहना कर जोर दार स्वागत किया।भारी भरकम माला पहनाकर स्वागत करते सपाइयों में जोश और उत्साह भरपूर नजर आया।
सपाई कार्यकर्ताओ ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद शिवपाल चाचा जिन्दाबाद समाजवादी पार्टी जिन्दबाद का नारा लगाते हुए स्वागत कर उन्हें आगे जाने दिया।इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता सिराज हुसैन उर्फ बाली व कद्दावर नेता नौशाद अहमद उर्फ सबलू सदफ सिद्दीकी,इरफान अहमद उर्फ पिंटू,धर्मेंद्र राजू चौधरी,शैलेन्द्र यादव,रकीन हुसैन, शहजाद हुसैन, शिव शंकर सिंह,शैलेन्द्र यादव रानीगंज,मुस्तकीम खान,अरशद खान,फैजु खान,कामरान अहमद उत्फ़ सोनू सहित सैकड़ों सपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.