लखनऊ:मलिहाबाद में एक घर में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं शुक्रवार की रात गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बरात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली भी खूब चल रही थी।चारों तरफ खुशी का माहौल था दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था।
उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई।वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments are closed.