रेलवे क्रासिंग पार करने को लेकर लोगों में चले लाठी डंडे

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

राजस्थान:श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ रेलवे फाटक के पास रास्ता क्रॉस करने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों ने धक्का-मुक्की की। हमले में कई लोग घायल हो गए। चालक कुलदीप ने बताया कि शनिवार को वह अपने तीन साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर राउपीर फाटक के पास से गुजर रहा था।चालक का आरोप है कि मना करने पर वे लोग मारपीट करने लगे। जिससे हमले में उनके पीठ, हाथ और पैर में चोटें आईं।

वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करवाने की कोशिश की लेकिन गायों के साथ आए लोगों ने मजदूरों की भी पिटाई कर दी। सूचना पर डीएसपी जयदेव सिहाग फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और मामला शांत करवाया।डीएसपी जयदेव सिहाग ने बताया कि झगड़ा करने वालों की पहचान की जा रही है। शांतिभंग करने के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More