मप्र-जनजातीय गौरव यात्रा का देवरी हटाई मंडल में हुआ भव्य स्वागत

कटनी । सूर्य क्रांतिवीर जननायक टंट्या मामा भील जैसे जनजातीय वर्ग के नायकों को याद करते हुए बड़वारा विधानसभा में निकाली जा रही जनजातीय गौरव यात्रा तीसरे दिन मढाना शुरु होते हुए दोपहर में देवरी हटाई मंडल में बिछुआ पहुंची जहां यात्रा का पुष्पवर्षा और टिमकी नगड़िया, ढोलक जैसे परंपरागत वादय यंत्रों की थाप और जनजातीय नृत्य के साथ स्वागत हुआ।

इस अवसर पर आयोजित सभा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला संयोजक इंजी राजेन्द्र कोल ने उपस्थित जन समुदाय को बताया कि जनजातीय गौरव यात्रा का उद्देश्य जनजाति समाज को गौरवान्वित करने वाले महानायकों टंट्या मामा भील, बिरसा मुंडा ,रानी दुर्गावती की गाथा को आमजन तक पहुंचना है

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए पेसा ऐक्ट कानून बनाया है । पूर्व विधायक मोती कश्यप ने कहा जनजातीय समाज के वीर योद्धाओं और महापुरुषों का सम्मान सिर्फ भाजपा ही करती हैं। जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष   दीपक टंडन सोनी ने कहा कि जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए लागू पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इससे गरीब और जनजाति वर्ग के जीवन में तेजी से बदलाव हो सकेगा। पहले जनजाति की कोई पूछ परख नहीं थी। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से आदिवासियों का जीवन बदला है।

पेसा एक्ट लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद।जल, जंगल और जमीन पर पहला हक जनजातीय समाज का है। हमारे जनजातीय भाई बहन पेसा एक्ट को लेकर वर्षों से प्रतिक्षारत थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में आजादी की लड़ाई का गलत इतिहास पढ़ाया गया। कांग्रेस ने सिर्फ कुछ लोगों को आजादी का श्रेय दिया।

बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह और तात्या टोपे जैसे कई क्रांतिवीर छूट गए जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था। जनजातीय जननायक अंग्रेजों के खिलाफ लड़े, अन्याय के खिलाफ लड़े ऐसे जनजातीय नायकों का इति‍हास कभी नहीं पढ़ाया गया।

बिछुआ से आगे बड़वारा के बीच भनपुरा, मानपुर, टेढ़ी, गुबरा, सलैया , देवरी हटाई होते देर शाम को बड़वारा पहुंची यात्रा मार्ग में जगह जगह जनप्रतिनिधियों एवं जनजातीय नेताओं ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को जनजातीय गौरव पुरषों के जीवन एवं पेसा एक्ट के बारे में जानकारी दी।
यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी, इंजी.राजेश कोल, पूर्व विधायक  मोती कश्यप,  अंकिता तिवारी,मंडल अध्यक्ष नितिन पांडे, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम,  मीना कश्यप,राजेश राजा चौरसिया, विजय गुप्ता, गोविंद प्रताप सिंह , ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सुधा सिंह, गौड़,पूजा सिंह गौड़,सुषमा सिंह गौड़,प्रिया सिंह गौड़,जगदीश पटेल, नरोत्तम तिवारी, जागरीश उरमलिया,अखिल पांडे,संतोष शुक्ला,

मृदुल मिश्रा,प्रभु दत्त,गोपाल उपाध्याय दुर्गेश सरवरी, रामकुमार यादव,नीरज तिवारी ,शम्भू तिवारी,जमुना यादव,सुमित गुप्ता(सरपंच कटंगी कला),विवेक उरमलिया,विष्णु शंकर मिश्रा, दीपेंद्र मिश्रा,रमेश पाण्डेय,सूर्य प्रकाश सोनी,अनिल पटेल, शयामलाल यादव,पंकज बर्मन मनोज यादव,दीपक पटवा,मोनू प्यासी, राकेश कुशवाहा, राहुल गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अमन नायक, पप्पू ,अर्जुन कुशवाहा, बबलू मौर्य, रमेश पांडे, अभय गौतम, हीरालाल कुशवाहा, अजय कोल,राजू कोल, सचिन कोल, मोलू कोल, शिब्बू कोल,अनिकेत यादव, अजीत यादव, अभिषेक नायक, राकेश यादव,राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता कटनी से श्यामलाल सूर्यवंशी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More