आगरा:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर सविता समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर क्षमा मांगी। साथ ही समाज के नेताओं से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। इससे पहले उन्होंने शहीद नगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उप मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने शुक्रवार सुबह आगरा पहुंचे थे। वह खेरिया मोड़ से सीधे शहीद नगर में कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थल पर पहुंचे।
यहां माल्यार्पण करने के बाद उखर्रा रोड पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के संयोजक जितेंद्र कुमार सविता के आवास पर पहुंचे।मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि समाज के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।बता दें, कुछ दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी से सविता समाज में भारी नाराजगी थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
Comments are closed.