बीसलपुर:-अस्पताल के सामने ठेकेदार द्वारा एक माह से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मार्ग पर पत्थर डलवा दिया गया। जिससे पूरे दिन अस्पताल के सामने जाम लगा रहा। टुकटुक चालकों को सबारियों से धक्का लगवाकर गुजरना पड़ा। वहीं ऐम्बुलेंसें भी जाम में फंसी रहीं।सरकारी अस्पताल के सामने ठेकेदार लवी द्वारा एक माह से नाला निर्माण व सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार ने मार्ग पर पत्थर तो डलवा दिया लेकिन उसके ऊपर बालू नहीं डलवायी जिससे कई बाइक सबार मार्ग पर गिरकर पत्थरों में घायल हो गये। वहीं टुकटुक चालकों को उधर से गुजरने पर सबारियों से धक्का लगवाकर ही गुजरना पड़ा। वहीं ऐम्बुलेंसें भी जाम में फंसी रहीं लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है।
Comments are closed.