बाघपत :पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली संस्था तंवर स्वच्छ पर्यावरण का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव खैला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कृष्णपाल मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में और भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे कार्यो से पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो और सभी लोग अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाये।संजय डीलर ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था द्वारा सैकड़ो गरीब लोगों को पौधों, गर्म चादर और शॉल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अमित बैंसला, करतार पहलवान, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक व प्रमुख समाजसेविका वंदना गुप्ता, सुनील मेवला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, सुधीर ठाकुर मीतली, रामपाल पंवार अहैड़ा, देवा प्रधान, वर्षा किशोरी वृन्दावन मथुरा, कमलेश राठौर, रमा जैन, सचिन आर्य, तेजपाल खेकड़ा सहित सैंकड़ो की संख्या में उत्तर भारत के विभिन्न जनपदों से आयी शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी।
Comments are closed.