इस व्यक्ति ने नमक-मिर्च की डिब्बियों का बनाया संग्रहालय

0
येरुशलम। इजरायल के हदेरा शहर में एक अनोखा म्यूजियम बनाया गया है। इसमें खाने पर नमक-मिर्च छिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़े रखे गए हैं।
म्यूजियम का नाम भी सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम रखा गया है। म्यूजियम के लिए अलग-अलग तरह की डिब्बियां जुटाने में इसके मालिक ऐतन बार-ऑन्स को 58 साल लगे।
बार-ऑन्स के कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधान पहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और उनका कुत्ता भी शामिल है।
बार-ऑन्स को ज्यादातर डिब्बियां तोहफे, दान में मिलीं या फिर उन्हें खरीदनी पड़ीं। वे कहते हैं- यहां आने वालों में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी सभी लोग हैं।
हर कोई यहां आकर खुश रहता है। इजरायल में तीन धर्मों इस्लाम, ईसाई और यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।
बार-ऑन्स ने 2014 में डिब्बियां जुटाना शुरू किया था। वे कहते हैं- मैं चाहता हूं संग्रहालय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार हो। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी जल्द ही यहां आने वाले हैं।
यहाँ सबसे पुरानी डिब्बी 300 साल पुरानी है बार-ऑन्स ने हर डिब्बी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया है। सबसे पुरानी डिब्बी 1703 की है, वहीं सबसे महंगी डिब्बी की कीमत 17 हजार डॉलर (करीब 12 लाख रुपए) है।
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया: सुनामी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 281 हुई, 1000 से ज्यादा घायल
बार-ऑन्स कहते हैं- 40 हजार पेयर्स हो जाने पर मैं कलेक्शन करना बंद कर दूंगा। किसी भी इंसान के लिए इतनी संख्या में चीजों को संभालना कठिन होता है। आखिर मेरी भी सीमा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More