संदिग्ध परिस्तिथियों मे युवक की मौत, तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

फतेहपुर जनपद मे पुलिस की लापरवाही से युवक की मौत पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था। जब युवक की अचानक सुबह तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पुलिस लेकर गयी थी वही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिवारजनो मे भारी आक्रोश वही प्रशासन पर बड़ा सवाल उठता नज़र आया ।

ये भी पढ़े- जाति के बंधन के कारण एक ना हो सके प्रेमी युगल, घर से भागकर जंगल में लगाई फांसी

मामला है कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी अस्थायी थाना राधानगर का जहाँ सतेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल निवासी कीर्तिखेड़ा थाना ललौली को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वादी मनोज कुमार की तहरीर पर थाना पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित था,

वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह उ.प निरीक्षक विकाश सिंह कांस्टेबल देवेंद्र यादव को निलम्बित कर दिया। सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को सौपी गयी।

ये भी पढ़े – आखिरी मौसम की बरसात से खरीफ की फसलों को भारी नुक्सान

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More