कमजोर बीजेपी, देश में बना रही इमरजेंसी जैसा माहौल: तेजस्वी यादव

0
बिहार| लोकसभा चुनाव में अब बस छह महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को बिहार लोकसभा की 40 सीटों के लिए NDA ने सीटों का बंटवारा किया।
तेजस्वी ने कहा, ‘ये महागठबंधन दलों का गठबंधन नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। हम सब लोग सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। महागठबंधन मंजबूत हो रहा है। बिहार में जनादेश का अपमान किया गया।’
तेजस्वी ने कहा, ‘NDA में जो लोग रहे उन्हें मान सम्मान नहीं दिया गया। आने वाले चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी। शायद ही बीजेपी और NDA का खाता खुले। जो दो सीट वाले हैं आज उन्हें 17 सीट दिया जा रहा है।
हम लोग आगे बिहार के लोगों के लिए काम करेंगे।’ बता दें कि आज सुबह ही सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा था कि
यह भी पढ़ें: राम मंदिर जब भी बनेगा, हम ही बनाएंगे: योगी आदित्यनाथ
JDU और बीजेपी दोनों ही 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और रामविलास पासवान की पार्टी LJP 6 सीटें पर चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने ट्विट करते हुए कहा था, ‘LJP और JDU को 2 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फ़ायदा मिला। जनादेश चोरी के बाद भी BJP बिहार में इतनी मज़बूत हुई कि
22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 2 MP वाले नीतीश जी भी 17 सीट पर लड़ेंगे। अब समझ जाइये NDA के कितने पतले हालात है।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More