रांझी : कमलनाथ वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं- शिवराज सिंह

जबलपुर। रांझी के बड़ा पत्थर और गढ़ा के पिसनहारी मढिय़ा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कमलनाथ को जबलपुर वालों से वोट नहीं मांगनी चाहिए उन्होंने ये अधिकार खो दिया है। क्योंकि 15 माह की सरकार में जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे उस वक्त जबलपुर की जनता के विश्वासघात किया गया है। गरीबों की संबल जैसी योजना बंद कर दी गई।

गरीबों को राशन मिलना और पक्का मकान का सपना भी अधूरा रह गया। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है, भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ विकास और गरीबों के हितों की सोचती है। मुख्यमंत्री ने महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार सहित पार्षद उम्मीदवारों को जिताने के लिए जनता से वोट मांगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जमकर कांग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों एक जैसे है। दोनों मुख्यमंत्री रहे और इनके समय जबलपुर में जो काम हुए हैं उसे देख लिया जाए और भाजपा सरकार ने क्या काम कराए उसका अवलोकन कर लिया जाए।
संबल योजना बंद कर दी,51 हजार भी नहीं दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ की सरकार ने गरीबों की सबसे महत्वपूर्ण संबल योजना को बंद कर दिया। इसके साथ ही ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 51 हजार दूंगा लेकिन बेटियों के बच्चे हो गए आज तक उनके खातों में पैसा नहीं आया।भाजपा करेगी विकास, जबलपुर में बनेगी फिल्मी सिटी बड़ा रांझी की आमसभा में मुख्यमंत्री ने जबलपुर शहर को अनेक सौंगतें दी।

उन्होंने घोषणा की जबलपुर में फिल्मी सिटी बनाई जाएगी क्योंकि यहां पर अनेक ऐसे पर्यटन क्षेत्र जहां पर आसानी से फिल्मों की शूटिंक की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, गरीबों को पक्के मकान, संबल योजना की शुरूआत के साथ अद्यौगिक क्षेत्र में जबलपुर का विकास किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर भाजपा का महापौर और पार्षद जीतकर आते हैं तो निश्चित ही जबलपुर का विकास होगा।

जामदार अब हड्डी जोडऩे का काम नहीं करेंगे, कांग्रेस में बिल्डर चुनाव लड़ रहे हैं मुख्यमंत्री गढ़ा के पिसनहारी मढिय़ा में आयोजित आमसभा में कहा कि मेयर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार हड्डी जोडऩे का काम नहीं करेंगे वह सिर्फ जबलपुर का विकास करेंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के जितने प्रत्याशी है वह सब बिल्डर है और वह जीतते है तो शहर विकास नहीं होने वाला।

मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More