आज और कल यूपी के मौसम में होगा खासा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। गुरुवार को 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट हुई। प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
कल से 25 अप्रैल तक चलेगी लू
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश भर के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। पाकिस्तान और आसपास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर बना रहेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More