यूपी परिवहन निगम ने भरी विकास की रफ़्तार, सरकार के 100 दिनों के एजेंडे पर काम शुरू, पढ़ें पूरी खबर

दिन प्रति दिन बदल रही परिवहन निगम की सूरत

उत्तर प्रदेश में सरकारी खटारा बसों के दिन जाने वाले हैं। यूपी परिवहन निगम प्रशासन ने पुरानी और खटारा बसों को अब सड़कों से हटाने का फैसला लिया है। अगले 100 दिनों में इन बसों को हटाकर नई 100 बसें शामिल की जाएंगी। सरकार ने 100 दिनों के एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है |
100 days agenda of Transport Corporation fixed, 100 new buses will run, including CNG buses
                                                        एमडी परिवहन यूपी, आरपी सिंह
यूपी परिवहन निगम के MD आरपी सिंह ने बताया की हम जनता को हर सुविधा देने की कोशिश में प्रयासरत हैं हमारा उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा देना है नई बसें लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। करीब 150 बसें अप्रेल माह के अंत तक अलग अलग रूट पर दौड़ने लगेगी |
लखनऊ सर्किल में भी 100 दिनों में 90 नई साधारण बसें और 10 नई सीएनजी बसें चलाने का लक्ष्य भी तय कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर लखनऊ से अलग-अलग जिलों के बीच रूट की पहचान भी कर लगी गई है। जल्द ही अब लखनऊ से अलग-अलग जिलों में नई बसें चलाई जाएंगी।
लखनऊ शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला हुआ था, लेकिन इन बसों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन ना होने की वजह से अब CNG बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस की मानें तो लखनऊ परिक्षेत्र से डीजल और CNG मिलाकर सौ नई बसों की मांग करते हुए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इन बसों का संचालन एक साथ न होकर चार-चार बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। हालांकि लखनऊ शहर में CNG बसें ही चलाई जाएंगी। सीएनजी बसें चलने से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा और प्रदूषण में कमी आएगी।
 अब CNG बस में कर सकेगे लखनऊ से कानपुर तक का सफर
इतना ही नहीं लखनऊ से कानपुर के बीच भी पहली बार CNG बसें चलेंगी। खबर है कि इसके लिए 10 सीएनजी बसें भी मंगाई जा रही हैं, जो लखनऊ से कानपुर रूट पर चलेंगी। ये बसें एक बार में लखनऊ-कानपुर के बीच एक दिन में चार चक्कर लगाएंगी। इन बसों से रोजाना एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद जैसे-जैसे बसें आएगी। वैसे-वैसे नई बसें चिन्हित रूटों पर दौड़ने लगेंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More