कैंट सीट से कौन होगा दावेदार, बेचैन है प्रत्याशी और क्षेत्र की जनता

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी के लिए के टिकट के लिए लगा रही दमखम

ए के दुबे

लखनऊ। भाजपा पार्टी से कैंट सीट के प्रत्याशी को उथल-पुथल मची है है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कैंट सीट पर अपने बेटे मयंक जोशी के टिकट के लिए हर संभव प्रयास करने में लगी हुई हैं। हालांकि पार्टी इस सीट से मुकेश शार्मा को प्रत्याशी धोषित कर सकती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी ने इन्हें पहले भी कैंट सीट का वादा किया था। लेकिन इस सीट पर अभिजात मिश्रा भी मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो कैंट क्षेत्र को पहले से ही भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।

बीकेटी विधानसभा से अविनाश त्रिवेदी की जगह किसी दूसरे को घोषित कर सकती है उम्मीदवार
भाजपा पार्टी बक्शी का तलाब विधानसभा से मौजूदा विधायक अविनाश त्रिपाठी का टिकट काटकर किसी दूसरे ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार सकती है। इस सीट से रामचंद्र प्रधान भी मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। वही लखनऊ मध्य से नीरज बोरा को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है।

साथ ही लखनऊ पश्चिमी से अंजनी श्रीवास्तव के नाम की चर्चा जोरो पर है। मलिहाबाद से भी प्रत्याशी बदल सकती है। सूत्रों के अनुसार यहां से पिछली बार विधायक रही जयदेवी कौशल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मनाकर दिया था। ऐसे में उनकी जगह उनके बेटे आकाश कौशल, या विकास किशोर को टिकट मिल सकता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More