फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दोस्त के साथ पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने मृतक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वारदात मटसेना के आनंदी आलमपुर गांव की है। दामाद सत्यप्रिय पत्नी को लेने के लिए अपने दोस्त के साथ ससुर राजेश के यहां आया था। ससुराल वालों के मुताबिक, सत्यप्रिय रात में ही पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। इस पर ससुरालियों ने गुरुवार सुबह चले जाने की बात कही।
इसी बात को लेकर दामाद और ससुराल वालों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सत्यप्रिय के साथ आए उसके दोस्त ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। सीओ सिटी हरिमोहन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed.