जबलपुर में 75 साल के वृद्ध ने 62 साल की वृद्धा की लूटी आबरू : रिपोर्ट दर्ज

जबलपुर राष्ट्रीय जजमेंट। गढ़ा थाने में दुराचार का एक अनोखा मामला सामने आया है। 75 साल के वृद्ध पर 62 बर्षिय वृद्धा ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर मामले को जांच में लिया है।गढ़ा थाना एसआई बीजेन्द्र तिवारी ने बताया कि गौतम मढिय़ा में रहने वाली 62 बर्षिय महिला शुक्रवार की रात थाने पहुंची और उसने 75 साल के वृद्ध पर दुराचार करने का आरोप लगाया।

वृद्धा का कहना था कि उसके साथ वृद्ध ने कई बार ज्यादती की है।महाराष्ट्र की रहने वाली है वृद्धा पीडि़ता वृद्धा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलत: नागपुर अमरावती की रहने वाली है और जबलपुर में किराए के मकान में रहकर कई सालों से घरों में झाडू-बर्तन का काम करती आ रही है। पिछले कुछ माह से क्षेत्र के 75 बर्षिय एक वृद्ध से जान पहचान हुई और वृद्ध उसके घर में आने-जाने लगा।विरोध करने के बाद भी की ज्यादती वृद्धा का आरोप है कि उसके साथ घर पर ही कई बार वृद्ध ने ज्यादती की।

जिसका वह विरोध करती रही, लेकिन वृद्ध अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बार-बार संबंध बनाता रहा।पुलिस हैरान, जुटी जांच में वृद्धा की शिकायत के बाद गढ़ा पुलिस हैरान है। प्रथम दृष्टया पुलिस को तो भरोसा ही नहीं हो रहा था, लेकिन वृद्धा ने जिस तरह से रो-रोकर अपनी पीड़ा व्यक्त की, उससे अचंभित पुलिस ने मामला कायम करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More